{"_id":"641b51b84db8a8d49d0c3ad4","slug":"2-smuggler-arrested-etawha-news-c-12-1-137584-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद
Thu, 23 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इकदिल पुलिस ने बुधवार सुबह नगला तार तिराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी आगरा के रहने वाले हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, इकदिल थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह टीम के साथ नगला तार तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फूफई पुल की ओर से एक बाइक पर संदिग्ध अवस्था में दो लोग दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके फूफई गांव के पास इन्हें पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर इनके पास से पांच किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये है। पकड़े गए आरोपी श्रीनारायण उर्फ अन्नू निवासी ग्राम गढ़ी रंपुरा थाना जैतपुर आगरा और भूरे सिंह निवासी बिठौनी थाना जैतपुर हैं।