{"_id":"57531dd64f1c1bbe53109a42","slug":"2-people-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछांयगांव थाना क्षेत्र के अंर्तगत उदी बाह मार्ग पर गांव बहादुर पुर के पास शनिवार दोपहर तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक से जा रहे फूफा और भतीजे को राैंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ट्रक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
आगरा जिले के कस्बा जैतपुर निवासी जय प्रकाश(60), भतीजे सुनील पाठक (18) पुत्र महेश पाठक निवासी फरह जिला मथुरा के साथ बाइक से किसी काम से उदी मोड़ आए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बहादुर पुर गांव के पास सामने से तेजी से आ रहे ट्रक ने दोनों को राैंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ पछांयगांव अनूप निगम मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और दोनों को सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टराें ने दोनोें को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ अनूप निगम ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन