फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   190 persons took vaccination

नाइजीरिया से आए दंपति समेत 190 ने लगवाया टीका

Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
190 persons took vaccination
इटावा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को अभियान के तहत 190 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। जिला अस्पताल में 18 साल से ऊपर के 90 व 45 साल से ऊपर के 50 लोगों ने टीके लगवाए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में अन्य कार्यों से जुड़े 50 लोगों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

शिविर में टीका लगवाने पहुंचे अशोक नगर निवासी यादवेंद्र सिंह ने बताया वह 14 वर्ष से नाइजीरिया में पत्नी सुनीता व दो बच्चों के साथ रहते हैं। कोरोना की वजह से 26 अप्रैल को इटावा लौटे थे। 16 मार्च को नाइजीरिया में कोवीशील्ड की पहली डोज लग चुकी थी। 8 मई को वह कोरोना संक्रमित हो गए। गुरुवार को वह पत्नी के साथ वैक्सीनेशन कराने आए। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा. केके सक्सेना, सचिव हरीशंकर पटेल के
विज्ञापन

अनुसार रेडक्रास भवन पर महिला स्पेशल बूथ में 71 महिलाओं का वैक्सीनेशन किया गया। उधर, भरथना के ब्रजराज नगर स्थित प्रभावती गेस्ट हाउस में वार्ड ब्रजराज नगर उत्तरी के सभासद अली मुरसान ने वैक्सीन लगवाई। कुल 30 लोगों ने टीकाकरण कराया। उधर, चकरनगर के भरेह ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह सेंगर की
विज्ञापन
विज्ञापन

पहल पर 50 लोगों ने टीका लगवाया। सीएचसी अधीक्षक डा.उदय प्रताप सिंह यादव ने बताया क्षेत्र के गांवों में 220 लोगों को टीकाकरण कराया। लवेदी के प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर में समाजसेवी व शिक्षकों के समझाए पर 40 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। प्राथमिक विद्यालय सारंगपुर पर 14 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed