{"_id":"59b2ca474f1c1bf97f8b5267","slug":"181504889415-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड में एक नर कंकाल मिला, बसीम के रूप में शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड में एक नर कंकाल मिला, बसीम के रूप में शिनाख्त
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरा के पास बीहड़ में शुक्रवार को एक नर कंकाल मिला। पास में पड़ी चप्पल और कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त मोहल्ले के ही वसीम के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोपहर में मोहल्ले के लोग अपने जानवर चराने बीहड़ गए थे। तभी उन्हें वहां एक नर कंकाल पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और मोहल्ले के लोग पहुंचे। मोहल्ले के शाहदे आलम पुत्र मोहम्मद वजीर ने कंकाल के पास पड़ी चप्पल और शर्ट के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने भाई वसीम के रूप में की। उसने बताया कि वसीम 19 अगस्त को अपनी पत्नी को लेने शिकोहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था। तब से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 26 अगस्त को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि कंकाल किसका है।
- बीहड़ में मिला नर कंकाल
- चप्पल और कपड़ों के आधार पर भाई ने की शिनाख्त