{"_id":"5a7ddf784f1c1b8c268b955e","slug":"171518198648-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदमावत के विरोध करने पर जेल गए गौरक्षकों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदमावत के विरोध करने पर जेल गए गौरक्षकों को मिली जमानत
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौराहे पर 24 जनवरी को फिल्म पद्मावत का विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव व तोड़फोड़ के बाद गिरफ्तार किए गए गोरक्षा दल के 11 कार्यकर्ताओं में से सात को जमानत मिल गई है। बाकी चार गोरक्षकों की जमानत अर्जी की सुनवाई 15 फरवरी को होगी।
गोरक्षा दल के प्रदेश महासचिव मयंक विधौलिया के नेतृत्व में गो रक्षकों ने 24 जनवरी को पद्मावत रिलीज होने का विरोध कर शास्त्री चौराहे पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मयंक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के विरोध ने गोरक्षकों ने पथराव कर दिया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस संबंध में उप निरीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी ने सभी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी सिंह ने बताया कि बीर ठाकु र, मयंक विधौलिया, सुभाष यादव, रविराज गोला, रिषभ सोनी, अनुज सिंह व नीतू ने जमानत अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को सुनवाई जिला जज की के न्यायालय में हुई। बाकी के चार लोगों की जमानत अर्जी पर 15 फरवरी को सुनवाई होगी।