फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   राहिन में शराब ठेका को लेकर महिलाओं का फूटा आक्रोश 17-13-29

राहिन में शराब ठेका को लेकर महिलाओं का फूटा आक्रोश 17-13-29

Sat, 28 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
राहिन में शराब ठेका को लेकर महिलाओं का फूटा आक्रोश 17-13-29
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के राहिन गांव में शराब के ठेके को बंद कराने की मांग करते हुए शनिवार को महिलाओं ने ठेके पर ताला लगा दिया। इसके बाद सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग थी कि गांव में संचालित शराब के ठेके को तुरंत बंद किया जाए। पुुुलिस ने मौके पर पहुंचकर आंदोलित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

ग्राम पंचायत राहिन में देशी शराब का ठेका है। इस ठेके से गांव के पुरुष व युवा शराब पीकर घरों में महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। महिलाओं का आरोप है कि इस शराब के ठेके से गांव की नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इसी को लेकर शनिवार को गांव की महिलाएं एकत्र हुईं और शराब ठेके पर पहुंची। महिलाओं को आता देख ठेके पर बैठे गद्दीदार के हाथ पांव फूल गए। महिलाओं ने गद्दीदार को बाहर निकालकर ठेके पर ताला डाल दिया। महिलाएं काफी देर तक ठेका बंद कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन करती रहीं। इसके बाद गांव के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। मगर महिलाएं ठेका हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। सूचना पर पहुंचे सीओ सैफई निर्मल कुमार बिष्ट के आश्वासन के बाद दोपहर एक बजे महिलाओं ने जाम खोला। गांव की रानी देवी, रीता देवी, पूजा, सुनीता देवी, लौंगश्री आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ठेके को रात में एक बजे तक खोलता है। जबकि सरकारी नियम के अनुसार ठेका रात दस बजे बंद हो जाना चाहिए। उनके परिवार के लोग रोजाना शराब पीकर आते हैं और मारपीट करते हैं। जब वह शिकायत करने के लिए ठेकेदार के पास गईं तो ठेकेदार ने गालीगलौज की और धमकी दी कि जो ठेका बंद कराने आएगा उसकी आंखों में मिर्च झोंक देंगे। उसकी धमकी के बाद ही महिलाओं में आक्रोश पैदा हुआ था।
विज्ञापन


- महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला, हंगामा
- राहिन गांव का मामला, सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
- पुलिस ने समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया














































































फोटो नंबर 09 एवं 10 - ग्राम राहिन में लाठी-डंडा लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं एवं बच्चे
फोटो नंबर 06- राहिन गांव में महिलाओं को समझाते बुझाते क्षेत्राधिकारी निर्मल कुमार बिष्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed