फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1.64 crore property of criminal Nilesh attached

Etawah News: अपराधी नीलेश की 1.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
1.64 crore property of criminal Nilesh attached
फोटो-37- कुर्की की कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम, सीओ और अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। थानाक्षेत्र के टॉप-10 अपराधी और गैंगस्टर नीलेश उर्फ रिंकू उर्फ मोटा पुत्र जगर सिंह निवासी परसौआ की चल-अचल संपत्ति गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर कुर्क की गई।
सीओ अतुल प्रधान और थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया है कि नीलेश करीब दो सालों से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ व्यवसाई गिरीश उर्फ भोले यादव की अपहरण के बाद हत्या करने का मुकदमा भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि नीलेश के खिलाफ मैनपुरी, दिल्ली, राजस्थान ,आगरा, इटावा, सिरसागंज, हरिद्वार, फिरोजाबाद, सिविल लाइन, अछनेरा आदि थानों में हत्या, लूट, चोरी, मुठभेड़, गैंगस्टार, गुंडा एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट के तहत 37 मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने ग्राम कैस्त में अलग-अलग स्थान पर स्थित छह प्लॉट और एक मकान, जो उसकी पत्नी पिंकी देवी उर्फ शिवानी के नाम है, उसे कुर्क किया गया है। इनकी कीमत एक करोड़ नौ लाख रुपये आंकी गई है। जबकि उसके भाई अवधेश कुमार की संपत्ति 30 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

की पत्नी सुषमा की 25 लाख की संपत्ति और एक ग्राम लरखौर में कृषि भूमि, जिसका नीलेश सहखातेदार है, इसे भी कुर्क किया गया है। इन सबकी कुल कीमत 1.64 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति के कुर्की के आदेश गैंगस्टर न्यायालय ने दिए थे।

गुरुवार को उपजिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल किशोर, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने सभी संपत्तियों पर बोर्ड लगा कर कुर्क किया गया। साथ ही लोगों को मुनादी करके सचेत किया गया कि वे यह कुर्क संपत्तियां किसी भी कीमत पर खरीद-फरोख्त न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed