फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   163 students skipped Sanskrit and painting exams.

Etawah News: 163 परीक्षार्थियों ने छोड़ी संस्कृत और चित्रकला की परीक्षा

Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
163 students skipped Sanskrit and painting exams.
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शनिवार को जनपद के सभी निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुईं। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के संस्कृत विषय और इंटरमीडिएट के कृषि चतुर्थ प्रश्नपत्र (पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान) की परीक्षा हुई। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 1507 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1443 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन और इंटरमीडिएट की चित्रकला विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में कुल 1391 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1292 छात्र उपस्थित रहे जबकि 99 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed