फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बजरंग क्लब ने आजाद क्लब को हराकर जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

बजरंग क्लब ने आजाद क्लब को हराकर जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

Sun, 24 Feb 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बजरंग क्लब ने आजाद क्लब को हराकर जीती वालीबॉल प्रतियोगिता
इटावा। मिडिल स्कूल के मैदान पर आदर्श वालीबॉल क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मैनपुरी के अछईपुर बजरंग क्लब की टीम ने आगरा जैतपुर के आजाद क्लब टीम को हराकर जीता। पूर्व राज्यमंत्री विनोद कुमार यादव कक्का व पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इससे पहले बजरंग क्लब अछईपुर मैनपुरी की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहद रोमांचक हुए फाइनल मैच में आजाद क्लब जैतपुर को 25-18, 23-25, 18-25, 29-27 व 15-10 के 5 राउंड में पराजित किया और ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन अवसर पर कक्का ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुखराम सिंधी, उपाध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री अरविंद दुबे पप्पू, सतेंद्र यादव टिल्लू की मौजूदगी में विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed