फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जीजीआईसी बूथ पर फार्म आठ नहीं मिले

जीजीआईसी बूथ पर फार्म आठ नहीं मिले

Sun, 24 Feb 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी बूथ पर फार्म आठ नहीं मिले
इटावा। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अंतिम दिन रविवार को शहर के बूथों पर लोग अपने परिजनों का नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे। शहर के सभी बूथों पर लोग पहुंचे लेकिन संख्या कम ही देखने को मिली। कई लोगों ने अपने नाम सूची में खंगाले। जीजीआईसी बूथ पर प्रारूप आठ संशोधन फार्म उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज में भाग संख्या 205 से लेकर 210 तक के बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठेे रहे, इनमें मदन मोहन, जय गुप्ता, संग्राम सिंह, राम निवास, शादीलाल तथा रण विजय शामिल रहे। बीएलओ ने बताया कि इस बूथ पर कुल 30 नए वोट बने। हालांकि बूथ पर प्रारूप आठ संशोधन फार्म उपलब्ध नहीं थे। जीजीआईसी बूथ का कांग्रेस नेता आलोक यादव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

------
फोटो- 35 ग्रामीणों को जानकारी देते राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी डॉ.विनय प्रताप सिंह
--
ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने को किया प्रेरित
इटावा। राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से ब्लॉक ताखा के ग्राम रौरा में तीन दिवसीय खाद्य ग्रामीणों को प्रयोगात्मक तरह से अचार, जैम इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ.विनय प्रताप सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत तीन दिवसीय शिविर में विशेषज्ञों ने मिक्स अचार, सेब जैम, नीबू स्क्वैश तथा गुलाब जल बनाने के बारे में बताया। प्रशिक्षण ओएन त्रिवेदी, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सुनीता मिश्रा तथा डॉ. केएस शुक्ला ने प्रदान किया। प्रभारी डॉ.विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को स्वरोजगार लगाने के लिए प्ररित करते हुए एक लाख रुपये का मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed