{"_id":"5c5f2009bdec2273ed39b97f","slug":"161549737993-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष निगरानी की जायें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष निगरानी की जायें: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें निर्वाचन के लिये बनाये गये बूथों पर सभी मूलभूत सुविधायें को लेकर विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने अफसरों से कहाकि जिले की सभी पोलिंग बूथ पर पानी, बिजली, शौचालय, रैंप व आवागमन के रास्तों का निरीक्षण करें। जिससे मतदान अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। गत निर्वाचनों में बाधा डालने वाले, आपराधिक छवि, ,हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष निगरानी की जायें। मतदान प्रक्रिया में बाधक होने वालों को चिह्नित कर 107/16 में पाबंद किया जाये। फर्जी रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की जाएगी। जिले की सभी लाइसेंसी दुकानों का एसडीएम, सीओ सत्यापन करें। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 24 घंटे के अंदर सभी बैनर, पोस्टर हटवाये जायेंगे। इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, अपर जिलाधिकारी वि.रा. जितेंद्र कुशवाहा, सभी एसडीएम, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
फोर्स के रहने का इंतजाम दुरुस्त करें
शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए आने वाली फोर्स के ठहरने, पानी, शौचालयों की उपलब्धता का प्रबंध किया जाए। अन्य प्रदेशों में पंजीकृत लाइसेंसों की जांच कराएं। ऐसे लाइसेंस धारकों को नोटिस दिया जाये। जमा कराये गये असलहों की सूची तैयार करें, शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायें। ब्यूरो
विज्ञापन
होली त्योहार पर सतर्कता बरतें अफसर
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि अगले माह होली का त्योहार है। होलिका दहन के विवादित स्थलों पर कड़ी नजर रखी जाये किसी भी दशा में नई परंपरा न पड़ने दे। सभी थानों में शांति समिति की बैठकें तत्काल की जायें। साथ ही धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया जाये। ब्यूरो