{"_id":"5a57b04c4f1c1b6a188b46c7","slug":"161515696204-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के संचालन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के संचालन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चकरनगर। बकेवर हनुमंतपुरा मार्ग पर दूसरे दिन गुरुवार को भी छात्रों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि प्राइवेट बसों का संचालन शुरू कराया जाए। वहीं आईटीआई कालेज के सामने छात्रों ने प्रदर्शन कर कालेज की समस्याओं पर गुस्सा जताया ।
बकेवर हनुमंतपुरा मार्ग पर प्राइवेट बसों की हड़ताल चल रही है। इस वजह से हनुमंतपुरा एवं आसपास के गांवों के आईटीआई के छात्र अपने कालेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस मार्ग पर टेंपो चालक मनमाना किराया वसूल रहे थे। छात्रों ने बुधवार को सड़क जाम करके प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद गुरुवार को टेंपो संचालकों ने भी संचालन ठप कर दिया। आईटीआई कालेज चकरनगर के छात्रों ने दूसरे दिन भी सड़क जामकर आईटीआई कालेज सब्दलपुर चकरनगर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
छात्रों का कहना है कि हनुमंतपुरा चौराहे पर सुबह से टेंपो नही चले। टेंपो चालक केवल चंबल नदी तक ही आए। हनुमंतपुरा के छात्रों को स्कूल जाने में सुबह से ही कोई वाहन नहीं मिला। छात्रों ने आईटीआई कालेज सब्दलपुर चकरनगर के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन किया है । वहीं आईटीआई छात्रों ने बताया कि उनके कालेज में बीते एक माह से बिजली व्यवस्था खराब बनी हुई है। जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है ।
विज्ञापन
इस संबंध में प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि जब तक टेंपो का संचालन हनुमंतपुरा बकेवर मार्ग पर बंद नहीं होगा। कोई भी बस संचालन नहीं करेगा । उन्होंने यह भी बताया कि एआरटीओ इटावा से फोन पर बात कर अवैध रूप से चल रहे टेंपो को रोकने की शिकायत की है । आईटीआई कालेज की विद्युत समस्या पर कालेज के प्रभारी अतुल कुशवाह ने बताया समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
-बकेवर हनुमंतपुरा मार्ग पर बसों के संचालन की मांग
-समस्याओं पर आईटीआई के सामने सड़क जाम की