{"_id":"5a57af5f4f1c1b2e198b4645","slug":"161515695967-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस पर यात्रियों को मिलेगी उपचार की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस पर यात्रियों को मिलेगी उपचार की भी सुविधा
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बीना। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जिले से जोड़ने वाले चौपला कट प्वाइंट पर यूपीडा यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार केंद्र का निर्माण करवा रहा है। ऊसराहार थाना से चौबिया एवं सैफई थानों की सीमा पर आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए प्राथमिक उपचार केंद्र का निर्माण कराने की योजना तैयार की गई है। केंद्र पर एक डाक्टर की तैनाती होगी । दुर्घटना होने की स्थिति में घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार केंद्र पर लाया जाएगा। उपचार केंद्र पर एंबुलेंस एवं आक्सीजन की व्यवस्था भी की जाएगी। जिले की सीमा में एक्सप्रेस-वे का 26 किमी क्षेत्र पड़ता है।
एक्सप्रेस-वे पर इन दिनों दूधिया रोशनी का इंतजाम किया जा रहा है। रोशनी की व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यूपी 100 की गाड़ियों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को भी तैनात किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर खतरा बन रहे आवारा जानवरों को भी खदेड़ने में पूर्व सैनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में पहली चौकी नीमासई गांव के पास और दूसरी चौकी मैनपुरी की सीमा पर हरीशचंद्रपुर गांव के पास बनाई जाएगी।
यूपीडा द्वारा 15 जनवरी से यहां पर टोल टेक्स वसूली शुरू कर सकती है। चौपुला कट प्वाइंट पर भी चढ़ने वाले वाहनों को टोल टेक्स की पर्ची कटानी होगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं। उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ने बताया कि चौपुला कट प्वाइंट पर तैयारियां चल रहीं हैं। जिसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।