{"_id":"5a539ead4f1c1b48198b5a25","slug":"161515429549-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
बसरेहर थाना क्षेत्र के फर्रूखाबाद रोड पर ब्लॉक कार्यालय के सामने एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्तिकी मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऊसराहारथाना क्षेत्र के गांव नगला मके निवासी 45 वर्षीय बाल कृष्ण चचेरे भाई घनश्याम के साथ किसी काम से बाइक से इटावा जा रहे थे। बसरेहर कस्बा के आगे ब्लॉक कार्यालय के सामने एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे बाल कृष्ण के सिर में गंभीर चोट आ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि घनश्याम को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के नगला खादर के पास हुई। जहां बाइक की चपेट में आने से सोनूू निवासी कछपुरा, राघवेंद्र निवासी पडाव ग्वालियर के अलावा बाइक सवार मनीष कुमार निवासी कछपुरा घायल हो गए। तीसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन के पास हुई। जहां किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक से जा रहे कुंअर बहादुर निवासी पीसा पुर थाना ऊसराहार घायल हो गए। इसके अलावा स्टेशन के पास किसी वाहन की चपेट में आने से चालीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत
- अन्य सड़क हादसों में पांच लोग हुए घायल
- चालक हेलमेट नहीं लगाए था
- घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
फोटो नंबर 26 एवं 27- बसरेहर क्षेत्र में बाइक को टक्कर मारने वाला ट्रक एवं मौके पर लगी भीड़ अमर उजाला