{"_id":"59e6357c4f1c1b65548b8059","slug":"161508259196-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग व डग्गामारी के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग व डग्गामारी के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद अजीज ने मंगलवार को शहर में ओवरलोडिंग व डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गिट्टी व मौरंग लटे आठ ओवरलोड ट्रक व डग्गामारी करते हुए चार बसों को सीज कर दिया।
हाईवे पर मानिकपुरा मोड़ सांईं धर्मकांटा के अलावा अन्य स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने क्षमता से अधिक लदे गिट्टी, मौरंग व डस्ट के ट्रकों को सीज कर दिया और उन्हें सिविल लाइन थाने में खड़ा कर दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर डग्गामारी कर रही बसों को खड़ा करवा दिया। एआरटीओ ने बताया कि 14 अक्तूबर को चलाए गए अभियान में 14 ट्रकों कोे सीज किया गया था। इसके अलावा उन्होंने करीब 45 वाहनों का चालान किया था। चेकिंग के दौरान छह लाख 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। अभियान जारी रहेगा। उनके साथ कर अधिकारी ए के जैसल आदि मौजूद रहे।
- आठ ओवरलोड ट्रक व चार बसें सीज
-ओवरलोडिंग व डग्गामारी के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान
फोटो 19- शहर में चेकिंग करते एआरटीओ मोहम्मद अजीज व खडे़ वाहन।