फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Fri, 08 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर ।
थाना क्षेत्र के धनुवां गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर अराजक तत्वों की खोजबीन शुरू कर दी है।

गुरुवार सुबह 11 बजे धनुवां गांव के बसपा कार्यकर्ता सिपाही राम जाटव ने बताया कि धनुवां मंडी में स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इसकी खबर बसपा नेता जितेंद्र बौद्ध को दी। प्रभारी निरीक्षक जीवाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा को ढक दिया। उस समय बाद ही वहां भीड़ एकत्र हो गई। पूर्व कोआर्डिनेटर बसपा जितेंद्र बौद्ध ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों की खोजकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस स्थान पर दूसरी प्रतिमा लगाई जाये। अभी तक किसी भी व्यक्ति ने मामला पंजीकृत नहीं कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जिला प्रशासन ने मौके की गंभीरता को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन


- अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
- जिला प्रशासन ने एहतियातन पीएसी तैनात की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed