{"_id":"5c703503bdec2217fb332414","slug":"151550857475-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने 27 विभागों के अफसरों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने 27 विभागों के अफसरों को भेजे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सीडीओ राजा गणपति आर ने शुक्रवार को 27 कार्यालय/विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने यह कार्रवाई निर्धारित समय में निर्वाचन से जुड़ी सूचना न देने पर की है। साथ ही चेतावनी दी है कि तत्काल सूचना उपलब्ध न कराने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव के सामान्य निर्वाचन के लिए निर्धारित प्रारूप पर विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों से अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों की सूचना गत 20 फरवरी तक ऑनलाइन फीड करने को कहा गया था। साथ ही उक्त सूचना की हार्ड कापी विकास भवन के कक्ष संख्या 18 में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उक्त कार्यालय/विभागाध्यक्षों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। जो अत्यंत आपत्तिजनक है।
जिन अधिकारियों को नोटिस भेजे गए। उनमें विजया बैंक, सिंडीकेट बैंक, स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक व सेंट्रल बैंक की नौ शाखाओं, नलकूप खंड प्रथम के एक्सईएन, निचली गंगा नहर इटावा प्रखंड, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, सीवीओ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सिंचाई कार्यमंडल के एसई, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय, सेतु निर्माण इकाई, प्रभागीय लौगिक प्रबंधक, उप्र कोआपरेटिव फेडरेशन, बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी, दूर संचार जिला प्रबंधक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैफई के अधिकारी शामिल हैं।