फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   143 people got jobs in placement drive

Etawah News: प्लेसमेंट ड्राइव में मिली 143 लोगों को नौकरी

Mon, 11 Sep 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
143 people got jobs in placement drive
इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। जिसमें टाटा मोटर्स लखनऊ व टाटा मोटर्स पंतनगर डिक्सन नोएडा ने प्रतिभाग किया। दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 143 प्रशिक्षणार्थियों को साक्षात्कार के बाद नौकरी प्रदान की।
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव में 190 महिला एवं पुरुष प्रशिक्षणार्थी ने प्रतिभाग किया। जिन महिला व पुरुष प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया, उनके चेहरे खिले हुए थे। प्रशिक्षणार्थियों ने नौकरी मिलने की खुशी में आईटीआई परिसर में खुशी मनाते हुए ग्रुप में फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन

प्लेसमेंट प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल ने बताया कि जनपद में संचालित सभी आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट वायरमैन, आरएसी, टर्नर इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकों ने प्रतिभाग किया था। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी 13,605 रुपये महीने मानदेय प्रदान करेगी। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि शुभम राणा ने कंपनी के बारे में प्रशिक्षणार्थी को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed