{"_id":"5cd5c4d8bdec22070f67ec36","slug":"141557513432-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन बीत जाने के बाद नही हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन बीत जाने के बाद नही हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांति कालोनी में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया । मकान का ताला तोड़कर वे जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए थे। घटना को पंद्रह दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर चोरों का सुराग लगाने की मांग की है।
शांति कालोनी निवासी नीरज तिवारी ने बताया कि वह मोहल्ले में सूरज चतुर्वेदी के मकान में किराए पर रहते है। वह एक कोरियर सर्विस की एजेंसी चलाते है। 28 अप्रैल की शाम को उनकी बेटी की अचानक तबियत खराब हो गई तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल चले गए। रात में अस्पताल रुकना पड़ा। मौका पाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए और जेवर नगदी व अन्य सामान चुर ले गए। सुबह लोगों ने ताला टूटा देख इसकी जानकारी उन्हें दी। उसने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट नही की। नीरज तिवारी ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
---
सांड़ के हमले में वृद्ध घायल
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव टिकूपुरा के पास साइकिल से जा रहे एक वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें प्राइवेट अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बमन पुरा निवासी बच्चूलाल (65) साइकिल से बाजार करने के लिए बसरेहर आए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तभी टिकूपुरा के पास सांड़ के हमले से वह घायल हो गए।
----
झूठा शपथपत्र देने पर चरित्र प्रमाणपत्र निरस्त
इटावा। जिला अधिकारी जेबी सिंह ने झूठा शपथपत्र देकर अपना चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने वाले एक व्यक्ति का चरित्र प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। इस मामले में दोषी व संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शकुंतला नगर नई मंडी निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने 23 मार्च 2017 को ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इसमें उसने शपथपत्र दिया था कि उस पर कोई मामला दर्ज नहीं है। इस पर उसका चरित्र प्रमाणपत्र दो साल के लिए बनाकर निर्गत कर दिया गया। बाद में किसी से इसकी शिकायत की। शिकायत की जब जांच कराई गई तो जांच अधिकारी एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने अपनी आख्या में इकदिल व बसरेहर थाने में मामले दर्ज होना पाया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला अधिकारी ने कार्यालय द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाणपत्र संख्या 1647जेए दिनांक 22 मई 2017 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। डीएम ने इस प्रकरण में दोषी एवं संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।