फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   14 more dengue patients admitted

गींजा में डेंगू की शिकायत पर लगा स्वास्थ्य शिविर

Fri, 12 Nov 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
14 more dengue patients admitted
गींजा में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.भगवान दास व अन्य - फोटो : ETAWAH
इटावा। बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को सैफई जिला अस्पताल में डेंगू के 14 नए मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल आए 908 मरीजों में 302 बुखार पीड़ित रहे। पैथोलॉजी में 102 मरीजों की रैपिड किट से डेंगू की जांच की गई। एलाइजा जांच के लिए 22 मरीजों के ब्लड सैंपल सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गए।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की ओपीडी में बुखार पीड़ित 57 मरीज देखे गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया बृहस्पतिवार को डेंगू पीड़ित 10 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस समय डेंगू के 27 मरीज भर्ती हैं। इनमें इटावा के चार नए मरीज भर्ती हुए। इस समय इटावा के आठ डेंगू मरीज भर्ती हैं। अन्य जिलों में औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा समेत आसपास के कई जिलों के मरीज भर्ती हैं। लेकिन मलेरिया ग्रसित कोई मरीज नहीं है।
विज्ञापन

सैफई। सैफई के गीजा गांव में दो माह में डेंगू से कई मरीजों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग डेंगू व वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। गांव में बुधवार को भी कैंप लगाकर डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच के लिए 70 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इनमें कोई भी डेंगू पॉजिटिव नहीं निकला। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. भगवान दास ने शिविर में दिखाने आए लोगों से बातचीत की। साफ-सफाई से के साथ रोग से बचाव को लेकर जानकारी दी। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया डेंगू फैलने की शिकायत पर बुधवार को कैंप लगाया गया था। शेड्यूल के हिसाब से हर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की दो-दो टीमें प्रतिदिन जाकर डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया की जांच कर रही हैं। इस दौरान सीएचसी सैफई के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. अवधेश यादव, डॉ. राजीव यादव, डॉ. आसिफ, ग्राम प्रधान राधाकृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed