फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   135 countries ahead of India-shivpal

भारत दुनिया के 135 देशों से पीछे: शिवपाल

Wed, 28 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 28 Jan 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
135 countries ahead of India-shivpal

जिले भर के सरकारी दफ्तर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने परेड की सलामी की। कहा कि भारत आज भी दुनिया के 135 देशों से पीछे है। गांधी जी के नेतृत्व में जो सपना देखा गया था वह आज अधूरा है।

विज्ञापन


यहां कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ध्वजारोहण के बाद पुलिस के जवानों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई। कहा कि जवानों और नौजवानों के दम पर देश आगे बढ़ रहा है। देश आज उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया है जहां उसे होना चाहिए। मेहनत करने वालों की उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन


श्री यादव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा इटावा पुलिस लाइन में चार सूट का अतिथिगृह बनाने, सैफई में 10 कक्षों का ट्रांजिस्ट हास्टल बनाने, पुलिस लाइन में पूर्व निर्मित सभाकक्ष का जीर्णोद्धार कराने, पुलिस लाइन ग्राउंड पर हरी घास लगाने तथा पुलिस लाइन में स्थित हैलीपैड से लेकर पुलिस लाइन मुख्य द्वार तक सड़क निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी, एसएसपी, एएसपी सहित पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को पुरस्कृत किया। ट
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सेनानी व सेनानी आश्रितों को भी सम्मानित किया।

परेड में सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, सिविल इमरजेंसी पुलिस, होमगार्ड, मोटर साइकिल दस्ता, फायर सेवा सहित बेटी बचाओ, पर्यावरण संतुलन, सर्व शिक्षा, कृषि विभाग की ओर से झांकी प्रदर्शित की गई। विद्यालयों के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


इससे पहले श्री यादव ने जिला सहकारी बैंक के भवन पर ध्वजारोहण किया। जिला अस्पताल में लगाए गए मोतियाबिंद शिविर में जाकर गरीबों को कंबल बांटे। पुलिस लाइन में सपा नेता राजपाल यादव, अशोक यादव, विधायक प्रदीप यादव, रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, डीएम नितिन बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एएसपी सर्वानंद यादव आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed