फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लक्ष्मी अव्वल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लक्ष्मी अव्वल

Mon, 04 Mar 2019 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लक्ष्मी अव्वल
प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर जसवंतनगर में सोमवार को इमेज वूमेंस पावर क्लब ने महिला सशक्तीकरण का आयोजन किया। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षिक कुशलता की प्रतियोगिताओं शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन



इसमें समान्य ज्ञान व कला प्रतियोगिता में स्कूल की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम, जोंटी ने द्वितीय एवं रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसको प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्ष संरक्षक कामना सिंह ने छात्र-छात्राएं ज्ञान हासिल करके ही निर्भीक निडर बन सकती हैं। छात्राओं में शालीनता और समझदारी का होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक विनय गुप्ता ने कहाकि छात्र-छात्राओं को सफल होने के लिए अपने हुनर की पहचान होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर संस्था की संगठन मंत्री प्रियंका शर्मा ने कहा कि हमें आज से अपना लक्ष्य तय करना होगा कि आगे किस क्षेत्र में जाना है।

तभी हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। जसवंतनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की प्रधानाध्यापिका शुभा चौहान ने कहा जीवन में एक निर्णय एक प्रशिक्षण आपका जीवन बदल सकता है।


प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम, जोंटी ने द्वितीय एवं रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अलका शर्मा और संजीव यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव चतुर्वेदी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed