फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सरकार बनाना हमारे हाथ में हैं:शिवपाल सिंह यादव

सरकार बनाना हमारे हाथ में हैं:शिवपाल सिंह यादव

Sat, 30 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सरकार बनाना हमारे हाथ में हैं:शिवपाल सिंह यादव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने फिर बातों बातों में सपा से अलग होने के संकेत दिए। पिछले दो दिनों से उनकी कार में सपा का झंडा भी गायब है। इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करेंगे। अपने भविष्य के कदम के बारें उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा समय का इंतजार करो। समय आने पर सब कुछ बताएंगे। कहा कि सरकार बनाना हमारे हाथ में है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उनकी बात मानी होती तो आज उत्तर प्रदेश और बिहार में सपा एवं सहयोगी दलों की सरकार होती। नेताजी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनते। अब वह सभी सेक्युलर ताकतों को जोडे़ंगे।किसानों, मेहनतकशों को जोड़कर संघर्ष करने से सरकार बनी। पांच बार से विधायक रहे, आठ साल मंत्री रहे, 30 साल से सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। अब क्या रह गया है। अब किसी पद का लालच नहीं रहा। ये बातें उन्होंने शनिवार को जिला सहकारी बैंक के वार्षिक अधिवेशन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि शकुनी, शिखंडी, चापलूसों और बेईमानों के रहते सरकार नहीं आ सकती। चापलूस और बेईमानों से बचना है तो सावधान रहना होगा। यदि नेता जी सावधान रहते तो कुछ नहीं होता। कितने लोग पार्टी में शामिल हो रहे थे, छोटे-छोटे दल सपा में विलय कर रहे थे। इस डेथ वारंट पर किसके दस्तखत हैं। अपनी उपेक्षा से आहत शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं से जनता परेशान है। लेकिन विपक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहा। उन्हें यदि जिम्मेदारी मिलती तो सिकंदरा का विधानसभा उपचुनाव नहीं हारते। उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिये बगैर कहा कि वह बड़ा बोलते हैं भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। मुख्यमंत्री भी संकल्प लेते हैं भ्र्रष्टाचार खत्म कर देंगे. क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ। खनन, तहसीलों की हालत क्या है, किसी से छिपी नहीं हैं। उन्होंने औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में तंज कसते हुए कहा कि इस मसले पर जहां जेल भरनी चाहिए थी वहां पिट गए। इस दौरान पत्रकारों की ओर से गाड़ी पर सपा का झंडा लगा न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गाड़ी सर्विस होने गई थी। नए साल पर क्या अलग दल बनायेंगे के सवाल पर कहा इंतजार करें। तीन तलाक के मुद्दे पर भी कोई जवाब नहीं दिया। सभी सवालों का गोल-मोल ही जवाब दिया।
विज्ञापन


- नेताजी ने बात मानी होती तो सपा की सरकार होती: शिवपाल
- एक बार फिर छलका सपा विधायक का दर्द
- बोले, जिम्मेदारी मिलती तो सिकंदरा उपचुनाव भी जीतते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed