{"_id":"5ed28b7c8ebc3e90984dbf65","slug":"13-poles-broken-in-storm-lightning-strikes-etawha-news-knp5628638139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रांसफार्मर फुंका, कई ट्रांसफार्मर में फाल्ट आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्रांसफार्मर फुंका, कई ट्रांसफार्मर में फाल्ट आया
विज्ञापन
शुक्रवार रात तेज बारिश और आंधी से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। शहर के लोग पूरी रात बिजली की आवाजाही से परेशान रहे।
सुबह भी कई स्थानों पर आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। आंधी में शहरी क्षेत्र में 13 पोल टूटे गए। आलमपुरा का ट्रांसफार्मर फुंक गया। तार टूटने से कई जगह फाल्ट से आपूर्ति बाधित रही।
रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई आंधी के बाद बारिश होने लगी। इस बीच बिजली गुल होने से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। लोग खासे परेशान रहे।
रात साढ़े दस बजे के बाद जब आंधी-पानी थमा तब पेट्रोलिंग शुरू हुई। फाल्ट मिलने पर मरम्मत कराई गई। रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति चालू हो पाई।
कई जगह आपूर्ति न होने से लोग परेशान भी रहे। सुबह तक बिजली न आने के कारण वाटर सप्लाई भी बाधित रही। दोपहर बाद तक बिजली मरम्मत का काम चलता रहा। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि रात से ही मरम्मत का कार्य चालू करा दिया गया था ताकि जल्द सप्लाई बहाल हो सके।