{"_id":"5bafc419867a557f02567fb1","slug":"121538245657-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 अक्तूबर को खुल जाएगा इटावा सफारी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 अक्तूबर को खुल जाएगा इटावा सफारी पार्क
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। इटावा सफारी पार्क को खोले जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। छह अक्तूबर को शावक शिंबा और सुल्तान का जन्मदिन है। इसी दिन सफारी पार्क खोले जाने की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। वरिष्ठ अधिकारी सफारी पार्क का निरीक्षण कर चुके हैं। पार्क को दर्शकों के लिए खोलने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए इसके लिए सीजेडए के पूर्व मेंबर सेक्रेट्री विशन सिंह वुनाल, ईको फॉरेस्ट के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव तथा सफारी पार्क के डायरेक्टर वीके सिंह ने सफारी पार्क का निरीक्षण किया।
इन अधिकारियों ने फेसलिटी सेंटर भी देखा। इस दौरान पूर्व मेंबर सेक्रे ट्री विशन सिंह वुनाल ने बताया कि उनके शुरुआती निरीक्षण के बाद से लेकर इस निरीक्षण के दौरान सफारी पार्क में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि पार्क में अभी और हरियाली लाई जाएगी। ईको फॉरेस्ट के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव भी सफारी पार्क के डायरेक्टर रह चुके हैं।
विज्ञापन
-इटावा सफारी पार्क को खोले जाने की तैयारियां तेज