{"_id":"5abe84f34f1c1bdc618b493c","slug":"121522435315-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खुलेगा काउंसलिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खुलेगा काउंसलिंग सेंटर
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
इटावा
मानसिक रोगियों का बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में काउंसलिंग सेंटर खोला गया है। इसमें मन कक्ष की स्थापना की गई है। तीन लाख रुपये से इसका निर्माण कराया गया है। काउंसलिंग सेंटर में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मन कक्ष का संचालन मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा। अप्रैल में इसकी शुरुआत होगी।
काउंसलिंग सेंटर मन कक्ष में दो टेलीफ ोन की व्यवस्था की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों आदि को विशेष लाभ मिलेगा। पिछले दिनों परीक्षा के तनाव के कारण कुछ विद्यार्थियों ने आत्महत्या तक का कठोर कदम उठाया था। ऐसे विद्यार्थियों को अब मन के माध्यम से बेहतर परामर्श मिलेगा। किशोरावस्था के दौरान बच्चों में मानसिक परिवर्तन को लेकर कई प्रकार के सवाल होते हैं ऐसे बच्चों को यहां परामर्श दिया जाएगा। काउंसलिंग सेंटर के माध्यम से नशाखोरी, अवसाद, घबराहट, एनसीडी आदि के लिए उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान मनोरोगी की पूरी गोपनीयता का ख्याल भी रखा जाएगा।
इटावा के समस्त प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्रों में इस समय कुल 21 काउंसलर हैं जो माह में कम से कम एक बार काउसलिंग सेंटर पर आकर मनोरोगियों को परामर्श देंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल कादिर ने बताया कि मन कक्ष के लिए केन्द्र सरकार से पैसा मिला था, जिसके तहत अस्पताल में मन कक्ष का निर्माण कराया गया। अप्रैल माह में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बनाया गया मन कक्ष
- अप्रैल से मन कक्ष में मानसिक समस्याओं का समाधान होगा