फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पूर्व सांसद प्रदीप यादव जेल से हुए रिहा

पूर्व सांसद प्रदीप यादव जेल से हुए रिहा

Mon, 16 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रदीप यादव जेल से हुए रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा/औरैया।
भरथना के पूर्व सांसद प्रदीप यादव को दो माह बाद कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल के बाहर मौजूद समर्थकों ने जेल से निकलने के बाद उनका स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के समय ककोर मुख्यालय में हुए बवाल में फ ंसे पूर्व सांसद सपा नेता प्रदीप यादव को दिबियापुर पुलिस ने 17 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके विरुद्ध दिबियापुर थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। तब से वह जेल में थे। प्रदीप यादव को सत्र न्यायालय औरैया से जमानत नहीं मिली। जिसके कारण उन्होंने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए गुहार लगाई। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर निकलने पर उनका लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, हरी ओम यादव फुरकान अहमद विमल भदौरिया के अलावा तमाम सपा नेता मौजूद रहे। इससे अवसर पर उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा अन्याय का विरोध किया है। वह लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। भरथना पहुंचने पर लोगों ने आतिशबाजी चलाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


- पूर्व सांसद प्रदीप यादव जेल से रिहा
- औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन में बवाल में हुई थी गिरफ्तारी





































फोटो नंबर 36- जिला कारागार से रिहा होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के साथ पूर्व सांसद प्रदीप यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed