{"_id":"57531d364f1c1b7d2f10a2bf","slug":"12-lac-tree-will-be-planted-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में 12 लाख पौधरोपण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में 12 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पीपल वृक्ष्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत प्रदेश में 24 घंटे में 5 करोड़ पौधे रोपने का विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी अखिलेश सरकार ने शुरू कर दी है। जिसके तहत जनपद में भी 12 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। यह प्रदेश स्तरीय आयोजन 15 से 30 जुलाई के बीच किसी भी दिन मानसून के आधार पर किया जाएगा। गिनीज बुक में इस उपलब्धि को दर्ज कराने के लिए इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
विज्ञापन
12, 25100 पौधे जनपद के आठ ब्लाकों में 138 स्थानों पर रोपे जाएंगे।
इसमें मुख्य भूमिका वन विभाग की होगी जबकि अन्य विभागीय अधिकारी अभियान को पूरा कराने में जुटेंगे। पौधों को रोपने के लिए ब्लाक स्तर पर स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं और वहां पर पौध लगाने के लिए गड्ढे भी खोदे जा चुके हैं। इसके लिए डीएम नितिन बंसल की अध्यक्षता वाली जिला पौधारोपण समिति गठित कर दी गई है। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी कन्हैया पटेल सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक क ो भी इस कार्य में सौंपा गया है। उधर इसके लिए जनपद स्तर पर पौधों को भी तैयार किया जा रहा है। दूसरे जनपदों से भी पौधे मंगाए गए हैं। जुलाई में शासन के निर्देश मिलते ही प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी इन पौधों को रोपा जाएगा।
विज्ञापन