फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आग लगने से तीन लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर राख

आग लगने से तीन लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर राख

Wed, 08 May 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से तीन लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर राख
इटावा। जसवंतनगर थाना बलरई क्षेत्र के गांव नगला विशुन में मंगलवार की सुबह एक किसान की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास की सात झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। इससे एक बकरी की मौत हो गई। जबकि अन्य कई लोगों की भैंसें, बकरियां झुलस गईं। गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


नगला विशुन गांव निवासी सत्यप्रकाश के घर के सामने पड़ी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग गलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया । लोग आग पर काबू पाते मगर तेज हवाओं के चलते आग ने आसपास दो अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


तेज लपटें व धुआं देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाल्टियों आदि से पानी फेंक कर किसी तरह दो घंटे बाद आग पर काबू पा सके। इस हादसे में एक बकरी की जलने से मौत हो गई जबकि आठ लोगों के गृहस्थियों का कीमती सामान सहित लाखों रुपये का अनाज, आधा दर्जन भूसे के कूपों का भूसा, जलकर राख हो गया। झोपड़ियों में अलग-अलग लगी आग से 3 भैंसें व 3 बकरियां झुलसने से घायल हो गईं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्राम नसीरपुर में बिजली के तारों से उठी चिंगारी से कूडे़ के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची लपटों ने पास ही पडे़ छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसमें रखा सामान नष्ट हो गया तो वही रामसेवक व शिवसिंह का भूसा और अनाज, शोभा राम, राम बहादुर का ईधन राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed