फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बगैर प्लानिंग के बस गया अशोकनगर

बगैर प्लानिंग के बस गया अशोकनगर

Sat, 23 Feb 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बगैर प्लानिंग के बस गया अशोकनगर
शहर का लाइन पार इलाके का अशोक नगर बगैर प्लानिंग के बसता चला गया। यहां पर प्लांटों को जमीन मालिक ने अपने ही अंदाज में बेचा है। कहीं 40 फुट चौड़ी सड़क तो कही 10 फुट भी जमीन नहीं दी।
विज्ञापन


बड़ी बात है कि कॉलोनी बसाने वाले ने एक भी पार्क नहीं बनाया है। इसकी वजह से यहां के लोगों को टहलने घूमने के लिए करीब दो किलोमीटर सैर के लिये निकलना पड़ता है। कई स्थानों पर जगह कम होने सड़कों पर ही लोगों ने पार्किंग स्थल बना लिए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


करीब 40 साल पहले लाइन पार इलाके में धान मिल व भट्ठा हुआ करता थे। यहां पर लोगों ने प्लाटिंग कर दी। तब फर्रुखाबाद जाने का मुख्य रास्ता अशोक नगर से होकर जाता था लेकिन नया पुल बनने से रास्ते को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इलाके में करीब 250 से अधिक घर है। इनमें पूर्व विधायक और कई रसूखदारों के मकान भी हैं। लेकिन इलाके में एक भी पार्क नहीं है। इलाके के ले आउट में 50 वर्ग मीटर के प्लाट अधिक हैं। इसकी वजह से लोगों को सड़कों पर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है।

पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पार्क होने की जानकारी उन्हें नहीं है। यह भी कहा कि बगैर प्लानिंग के इलाका बसाया गया। इससे संकरी गलियां हैं।


इस इलाके में प्लाटिंग करने वाले ने पार्क दिया था, लेकिन बाद में लालच में आकर प्लाट को बेच दिया गया। नई प्लाटिंग में पालिका पार्क और पार्किंग स्थल बनाने की परमिशन पहले देती है। क्षेत्रीय सभासद सुनील यादव ने भी स्वीकारा कि क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं है।

बगैर प्लानिंग के बस गया अशोक नगर
सकरी गलियां व पार्क न होने से इलाके के लोगों को परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed