फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   35 शिकायतों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

35 शिकायतों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

Tue, 05 Mar 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
35 शिकायतों में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
35 शिकायतों म स्थानीय तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस उपजिलाधिकारी भरथना नंदप्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 35 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द उन्हें निस्तारित करने के आदेश दिए। तहसील दिवस में नगर के मुहल्ला बाजपेई नगर निवासी अतिराज सिंह ने मुहल्ले में लगे जर्जर बिजली के तार बदलवाने, टिंयापुरा निवासी नीरज कुमार ने चकमार्ग मुक्त कराने, नगला पूछ निवासी बटेश्वर दयाल ने मकान से अवैध कब्जा हटवाने, अदलीपुर निवासी ठाकुर चंद्र ने नाली की पैमाइश खुलवाने, लहरोई निवासी जगदीश सिंह ने पक्का मकान निर्माण रुकवाकर हिस्सेदारी का नापकर अलग-अलग हिस्सा कराने
विज्ञापन



, महेवा ब्लाक के नागरी लोलपुर गांव के प्रधान ने प्रतिवादी को बेदखल करने के संबंध में, टडवा काछियान निवासी त्रिवेणी देवी ने गांव का गंदा पानी दरवाजे पर जमा होने की समस्या के निदान के बारे में, नगला बनी मुहल्ला आदर्श नगर निवासी नरसिंह ने इंडियामार्का हैंडपंप कब्जामुक्त कराने,
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मुहल्ला बृजराज नगर निवासी रंजीत ने सटरिंग लगाए जाने के रुपये दिलवाने सहित 35 फरियादियों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। इसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बैजनाथ, तहसीलदार गजराज सिंह यादव, आपूर्ति निरीक्षक ललित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed