फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   फांसी लगाकर युवक ने जान दी

फांसी लगाकर युवक ने जान दी

Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक ने जान दी
जालौन। कर्ज में डूबे दुकानदार ने बबूल के पेड़ से लटककर जान दे दी। जब खेत पर काम करने गए लोगों ने शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटहिया निवासी सुनील दुबे (34) पुत्र शिवकुमार की गांव में परचून की दुकान है। शुक्रवार दोपहर वह दुकान का सामान लेने के लिए बाइक से जालौन आया था। उसने सामान न खरीदकर जालौन की सीमा से पहले जगरानी ओछेलाल महिला महाविद्यालय के पास स्थित बंबा पर सड़क से लगभग आधा किलोमीटर दूर अंदर सुनसान इलाके में अपनी बाइक खड़ी कर दी और वहीं पर बबूल के पेड़ पर अंगोछा से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब युवक को फांसी पर लटकता देखा तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल देवेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र ने आसपास मौजूद किसानों की मदद से युवक के शव को नीचे उतरवाया और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार सुनील पर साहूकारों का काफी कर्ज था। जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था। शायद इसी वजह से उसने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया सुनील की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक बेटा शुभ (3) व बेटी रूबी (5) है। युवक की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ चल रही है। मामले को लेकर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed