फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बाइक बिजली के पोल से टकराई साले की मौत,बहनोई घायल

बाइक बिजली के पोल से टकराई साले की मौत,बहनोई घायल

Tue, 20 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक बिजली के पोल से टकराई साले की मौत,बहनोई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड पर लोकूमल टोपन दास कोल्ड स्टोरेज के पास टायर फटने से बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पुलिस लाइन तिराहे के पास आटो पलटने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी सोनू (19) पुत्र पद्म सिंह इकदिल के हविलिया निवासी अपने जीजा सत्यनारायण पुत्र नाथूराम को सोमवार देर रात छोड़ने उसके घर आया था। रामलीला रोड पर लोकूमल कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक का अगला टायर फट गया। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से सोनू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए, यहां से डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सत्य नारायण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहा के पास आटो पलटने से आटो सवार कांशीराम कालोनी निवासी नीरज व सोनू घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सरसईनावर में बरालोकपुर निवासी आनंद साथी जावेद हुसैन के साथ मैनपुरी के रामनगर में बाइक से पेपर देने जा रहा था। ऊसराहार थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली मार्ग पर चंद्रपुरा की पुलिया के पास साइकिल सवार नवरत्न सिंह की उसकी बाइक से भिड़ंत हो गई। जावेद हुसैन व नवरत्न सिंह घायल हो गए। सरसईनावर-बरौना मार्ग पर सड़क पार कर रहे अंश (5) पुत्र प्रमोद कुमार पाल को बाइक की टक्कर से घायल हो गया। ग्रामीणों ने अंश को सीएचसी सरसईनावर में भर्ती कराया। घटना के बाद बाइक सवार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed