{"_id":"65b815bee6691a6325018b94","slug":"11-localities-again-lost-electricity-due-to-faults-etawha-news-c-216-1-etw1002-108166-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फाॅल्टों से फिर गुल हुई 11 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फाॅल्टों से फिर गुल हुई 11 मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन
इटावा। एक सप्ताह से बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। आंबेडकर चौराहे के पास गुरु तेग बहादुर उपकेंद्र के भूमिगत केबल के बक्से में फॉल्ट होने से 11 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति रविवार रात करीब एक बजे बाधित हो गई। तीन जगहों पर फॉल्ट होने से करीब 12 घंटे बिजली गुल रही। जलापूर्ति न होने से लोग पानी के लिए भी परेशान हुए।
ठंड के बीच घरों में ब्लोवर, हीटर और रूमहीटर चलने से लोड बढ़ गया है। इससे ट्रांसफार्मरों के साथ ही जर्जर केबल आए दिन फुंक रही हैं। एक सप्ताह के अंदर खपत 100 मेगावाट से बढ़कर 113 मेगावाट हो गई। ऐसे में जर्जर तारों में स्पार्किंग होने से लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। रविवार रात लगभग एक बजे आंबेडकर चौराहे के पास गुरु तेग बहादुर उपकेंद्र का भूमिगत केबल बक्सा फट गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 11 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई।
रात में कर्मचारी जब तक केबल बक्से को दुरुस्त कर पाते, तब तक गुरु तेग बहादुर उपकेंद्र के पास 33 हजार की विद्युत लाइन में तड़के करीब चार बजे फॉल्ट हो गया। ऐसे में आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इसके बाद सुबह नौ बजे एक और फॉल्ट होने से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। कई मोहल्लों में पानी का संकट रहा। सप्ताह के पहले दिन लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने से बच्चे स्कूल देरी से पहुंच सके। नौकरीपेशा लोग कार्यालय देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
इन मोहल्लों की बाधित रही आपूर्ति
मोहल्ला करौल, साबितगंज, पुल कहारन, चौकी शमशेरी, रामगंज, कटरा सेवाकली, कटरा साहब खां, उर्दू मोहल्ला, मड़ैया ख्यालीराम, कूचाशीलचंद्र आदि मोहल्लों की आपूर्ति करीब 12 घंटे बाधित रही।
रामलीला रोड उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों को नहीं मिल सकी राहत
लगभग एक सप्ताह से रामलीला रोड उपकेंद्र से जुड़े करीब 10 मोहल्ले बिजली संकट झेल रहे हैं। उपकेंद्र में लगा पांच एमवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से सिर्फ एक ट्रांसफार्मर के सहारे पूरे क्षेत्र को कुछ-कुछ घंटे आपूर्ति दी जा रही है। सोमवार को एकता कॉलोनी, विकास कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी, देशरमऊ आदि मोहल्लों में सुबह छह बजे आपूर्ति कट गई। करीब सात घंटे बाद दोपहर एक बजे बिजली मिल सकी।
इस तरह बढ़ी बिजली की खपत
22 जनवरी को 104 मेगावाट, 23 को 100, 24 और 25 को 99, 26 को 113, 27 को 107 और 28 को 102 मेगावाट बिजली की खपत हुई। वहीं, 29 जनवरी को खपत 113 मेगावाट पहुंच गई। एक सप्ताह पहले तक यह खपत सिर्फ 100 मेगावाट थी।
सुबह करीब सात बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद गुरुतेग बहादुर उपकेंद्र में केबल मशीन ठंडी होने की वजह से कंट्रोल रूम में फाॅल्ट हो गया। दोपहर करीब एक बजे बिजली बहाल हो सकी। वहीं, रामलीला रोड उपकेंद्र के लिए ट्रांसफर आ गया है। उसे चार्जिंग पर लगाया गया है। जल्द ही लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।
- श्रीप्रकाश, अधिशासी अभियंता शहरी।