फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हुई पीस कमेटियों की बैठकें

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हुई पीस कमेटियों की बैठकें

Sun, 03 Mar 2019 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हुई पीस कमेटियों की बैठकें
महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें हुई। एसपी सिटी डा.रामयश सिंह ने कोतवाली में बैठक की। सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, कोतवाल पीके शुक्ला आदि उपस्थित रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से आपसी सहयोग के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन



भरथना कोतवाली में हुई शांति कमेटी की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी बैजनाथ तथां थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। कांवरियों के सुविधापूर्ण आवागमन के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर बकेवर व इटावा मार्ग के वाहनों के लिए ओवरब्रिज का प्रयोग करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि रेलवे फाटक, पाली बम्बा आदि सहित आठ निर्धारित प्वाइंट पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। ग्राम रमायन स्थित शिव मन्दिर कें मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष विमल पोरवाल, श्रीभगवान पोरवाल, प्रधान शिवशंकर, वीरेंद्र सिंह यादव, अवधेश कुमार, सुरेश चंद्र, चंद्रपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, सोनू यादव, राजेंद्र कुमार, उमाशंकर, साहब सिंह, इंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, गोपाल तिवारी, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

चकरनगर थाना परिसर में हुई शांति कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव और होली के त्योहार में शांति व्यवस्था बनी रहे। ऐसे में सभी के विशेष सहयोग की आवश्यकता है।

किसी भी अनजाने व्यक्ति को देखे तो उस पर नजर रखें और पुलिस को अवगत कराएं। इस दौरान थाना प्रभारी चकरनगर गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बैठक में ग्राम प्रधान चांदई विमल दीक्षित,ग्राम प्रधान गौहानी विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे ।

जसवंतनगर थाना परिसर में हुई शांति कमेटी की बैठक में पालिका अध्यक्ष सुनील जोली ने बताया कि क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा मंदिर हैं।

इनमें खटखटा बाबा मंदिर परिसर में रामेश्वर मंदिर, अहीर टोला में स्थित मंदिर, रेलमंडी में स्थित मंदिर, कैस्त में स्थित मंदिर, आदि पर कावरियां गंगा से जल लेकर यहां आते हैं और जल चढ़ाते हैं।

क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंदिर पर महिलाएं भी पूजा अर्चना के लिए आएंगी इसके लिए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे किसी प्रकार की घटना घटित न हो। बैठक में सभासद शाहबुददीन, अजय विंदु यादव, सुरेश गुप्ता, कमल गुप्ता, मु. जहीर आदि उपस्थित रहे।


बलरई थाना परिसर में थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक में मंदिरों पर पुलिस व्यवस्था तथा सफाई रखने के लिए प्रधानों को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रधान शक्ति सिंह, प्रधान राजपाल सिंह तोमर, रामप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed