फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, पांच लोग घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 22 Feb 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, पांच लोग घायल
इटावा। जिले के अलग अलग स्थानों पर सड़क हादसों में एक अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



पहली घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव उदय पुरा निवासी तेज सिंह (45) अपनी साइकिल से इटावा आए थे। तभी गांव के पास बाइक सवार ने उसकी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जानकारी होने पर लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल तेज सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए उसके शव को साथ ले गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला हीरामन के पास हुई जहां साइकिल से जा रही कंचन पुत्री प्रमोद निवासी नहर पुल लखना को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। वैैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगलादेवसन के पास सड़क के किनारे पैदल जा रहे हाकिम सिंह पुत्र मेवा सिंह को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर गोमती कोल्ड स्टोरेज के पास विक्की से जा रहे राम किशन शर्मा पुत्र वृंदावन निवासी राजा का बाग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर साई बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से विजय शर्मा निवासी आमली पुरा थाना महुआ जिला मुरैना को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा लखना बकेवर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रवि पुत्र रमेश निवासी डारी पुरा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed