फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   किसानों से कर्जमाफी की रकम होने लगी वापस, किसान हैरान

किसानों से कर्जमाफी की रकम होने लगी वापस, किसान हैरान

Sat, 25 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
किसानों से कर्जमाफी की रकम होने लगी वापस, किसान हैरान

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सैफई (इटावा)। सैफई क्षेत्र के कुछ किसानों से कर्ज माफी के रूप में माफ की गई रकम वापस ले ली गई। इस फैसले से किसान हैरान और परेशान हैं। हालांकि कोई अभी स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पा रहा है कि ऐसा क्यों हुआ।

सैफई में 1296 किसानों को कर्ज माफी योजना की पात्रता सूची में शामिल किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित किसानों को प्रमाणपत्र बांटे थे। कुछ किसानों की यह खुशी ज्यादा दिन नहीं चली। सरकार ने खाते में जो रुपये जमा कराए थे और जो कर्ज माफी दी थी उसे खारिज कर दिया। खाते में जमा रुपया वापस मंगा लिया। किसान फिर से कर्जदार हो गए।
विज्ञापन


किसान रामसेवक यादव और नगला आछे लाल के मिजाजी लाल का कहना है कि उनका एक-एक लाख रुपये माफ किया गया था। पास बुक में इंट्री भी कर दी गई। इसके बाद सरकार ने बैंक से रुपया वापस मंगा लिया है। इनका कहना है कि हमसे बैंक ने कुछ बकाया जमा करा लिया और वह भी वापस नहीं दिया जा रहा। मिजाजी लाल ने बताया कि उनके 91323 रुपये माफ हुए थे। कमलेश कुमार निवासी नगला सबी ने बताया कि उनके ऊपर एक लाख 54 हजार कर्ज था। सरकार ने एक लाख माफ कर दिए थे। बाकी 62 हजार उन्होंने कर्ज लेकर जमा कर दिए। खाते में 29 अगस्त को एक लाख रुपये जमा किया गया। 21 नवंबर को जमा रुपया वापस मंगा लिया गया। किसान रामसेवक ग्राम नगला वर्माजीत ने बताया कि उनके ऊपर दो लाख 85 हजार कर्ज था। उनके खाते में 18 अक्तूबर को एक लाख रुपये शासन ने जमा कराया था। जिसे 21 नवंबर को वापस ले लिया। यह सरासर धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफई के उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है जांच करवाई जाएगी। तीनों किसानों से उन्होंने लिखित शिकायत करने की बात कही। कहा कि किसान अगर लिखित शिकायत करते हैं तो फिर उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर इनकी मदद की कोशिश की जाएगी।


पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर वीके चतुर्वेदी बताया कि सरकार ने 26 बैंक खातों से ऋण माफी योजना का जमा कराया गया रुपया वापस ले लिया है। किसान परेशान हैं, लेकिन वे लोग क्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के कृषि निदेशक ने बैंक मुख्यालय को पत्र लिखकर इन बैंक खातों में जमा की गई रकम को वापस मांगा। बैंक ने आदेश का पालन करते हुए रुपये वापस कर दिए।

कृषि निदेशक के आदेश पर बैंक ने सरकार को वापस की रकम
-अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सैफई क्षेत्र के किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed