{"_id":"65ecbd8d321326f75f07ca74","slug":"100-students-left-the-exam-on-the-last-day-etawha-news-c-216-1-etw1004-109582-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंतिम दिन 100 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंतिम दिन 100 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
Sun, 10 Mar 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16:::
संस्कृत के पेपर के साथ खत्म हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के उर्दू, गुजराती, सिंघी एवं तेलगू एवं इंटरमीडिएट के व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के संस्कृत, कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान विषय के प्रश्नपत्रों की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर हुई।
प्रथम पाली में 698 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 666 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में 1349 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 1281 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अंतिम दिन दोनों पालियों में 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों के मुख्य दरवाजे पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी पर नजर रखी गई। डीआईओएस मनोज कुमार बोर्ड परीक्षा सही और नकलविहीन तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन के साथ-साथ परीक्षा में लगे समस्त कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।