फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   100 bighas of paddy submerged after distributary canal embankment breaches; farmers distressed.

Etawah News: रजवाह की खांदी फटने से 100 बीघा धान जलमग्न, किसान परेशान

Wed, 30 Sep 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
100 bighas of paddy submerged after distributary canal embankment breaches; farmers distressed.
फोटो 22:::अहिवरनपुर गांव के पास फटी खंदी को बंद करते लोग। स्रोत ग्रामीण
ताखा। क्षेत्र के गांव अहिवरनपुरा के पास बासक रजवाह में खांदी फट गई। इससे करीब 100 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में तेजी से पानी भरने से किसानों की पकी धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस घटना से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण गुलाब सिंह ने बताया कि बीती रात रजवाह में खांदी फटी थी। सुबह किसानों ने खेतों में पानी भरा देखा और अधिकारियों को सूचना दी। धान की फसल पहले से ही बारिश के कारण प्रभावित हो रही थी। अब रजवाह का पानी भरने से किसानों के सामने दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो भारी नुकसान होगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेई से संपर्क कर बंबा का पानी रोकने का प्रयास किया गया। किसान भी अपने स्तर पर खांदी को बांधने में लगे हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, हरविलास, प्रकाश और दुर्विजय ने सिंचाई विभाग से खांदी बंद कराने और खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था करने को कहा। इस संबंध में अवर अभियंता नहर विभाग ताखा अजय सिंह ने कहा कि बासक रजवाह का पानी एक सप्ताह से बंद है। अजय सिंह के अनुसार, किसान बारिश का पानी रजवाह में ही निकाल रहे हैं। लगातार हुई बारिश से पटरी फटने के कारण खांदी फटी थी, जिसे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed