फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   10 nomination in pradhan bypoll

इटावा: उझियानी और रिटौली में 10 दावेदारों ने कराया नामांकन

Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
10 nomination in pradhan bypoll
सैफई/बसरेहर। सैफई की उझियानी और बसरेहर की रिटौली ग्राम पंचायत से प्रधानी के लिए पांच-पांच दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है। दोनों ही सीटों पर प्रधानों की मौत के बाद उपचुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत उझियानी की प्रधान ज्योति का निधन होने के बाद से यह सीट रिक्त चल रही है। दो मार्च को यहां उपचुनाव होगा। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 11 बजे शीला देवी पत्नी रविंद्र सिंह ने अधिवक्ता यदुवीर सिंह यादव, प्रस्तावक अजीत उर्फ टिंकू यादव के साथ एआरओ मंगलदास व इंजीनियर विक्रम सिंह को नामांकन पत्र दिया। उसके बाद गुड्डी देवी पत्नी करन सिंह व लक्ष्मी देवी, सीमा, सुनीता देवी ने नामांकन दाखिल किया। तहसीलदार जगदीश सिंह, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक वैदपुरा मौजूद रहे। वहीं बसरेहर में रिटौली सीट के लिए सत्यभान, अमरवती, श्रीप्रकाश, धारा सिंह और कल्यान सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन


महिपालपुर में मृत प्रधान की पत्नी ने कराया नामांकन
महेवा। ग्राम पंचायत महिपालपुर में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को पत्रों की जांच होगी। दो मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अक्तूबर 2022 को यहां के प्रधान अजब सिंह की ह्रदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने पंचायत राज्य एक्ट के अनुसार यहां के ग्राम पंचायत सदस्य श्रवण कुमार को कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया था। सोमवार को चुनाव नामांकन प्रक्रिया के तहत अजब सिंह की पत्नी शशि दोहरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे प्रत्याशी के तौर पर महिपालपुर निवासी गौरव मिश्रा ने प्रस्तावक श्रीराम के साथ नामांकन पत्र दिया।

आरओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 को तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। दो मार्च को मतदान होगा। चार मार्च को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम घोषित होगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत, एसओ बकेवर वीएस चौहान, एसओ लवेदी विश्वनाथ मिश्रा, चौकी प्रभारी महेवा रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed