फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   10 lakh stolen in woman farmer's house in Etawah

इटावा में महिला किसान के घर में 10 लाख की चोरी

Fri, 29 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen in woman farmer's house in Etawah
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ भरथना। संवाद - फोटो : ETAWAH
बकेवर (इटावा)। लखना के महावीर नगर में किसान के घर से बुधवार चोर नकदी जेवर समेत 10 लाख का माल और 10 लाख की एफडी के प्रपत्र उठा ले गए। सूचना पर सुबह एसपी देहात और सीओ ने मौके पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

लखना के महावीर नगर निवासी चंद्रमुखी किसान हैं। उनका बड़ा बेटा टोल टैक्स में गोरखपुर में नौकरी करता है। मकान की पहली मंजिल पर तीन छात्र रहते हैं। बुधवार रात चंद्रमुखी बहू वीना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नीचे वाले हिस्से में सो रहीं थीं। बड़ा पौत्र साहिल पहली मंजिल पर छात्रों के पास सोया था।
विज्ञापन

रात में चोर घर के पीछे की ओर से चढ़े और जीने से नीचे उतर आए। चोर में रखे बक्शे का ताला तोड़कर 15 जोड़ी बाला, चार मंगलसूत्र, दो जंजीर, 15 जोड़ी पायल, 10 अंगूठी समेत करीब दस लाख के जेवर, 50 हजार रुपये, पांच-पांच लाख की दो एफडी के प्रपत्र उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब पौने छह बजे वीना सोकर उठी तक चोरी का पता चला। वीना के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोगों भी उठ गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह, चौकी इंचार्ज लखना दिनेश कुमार यादव ने उच्चधिकारियों को सूचना दी। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस को दिशा निदेश दिए हैं।
किसान की जेब से साठ हजार रुपये पार
बसरेहर। सैफई क्षेत्र के लोहा गांव के किसान रामबरन सिंह ने इटावा मंडी में मक्के की फसल बेची थी। बुधवार को वह आढती से साठ हजार रुपये लेकर ऑटो से लौट रहे थे। किसान ने बताया कि मुंह ढके लड़का-लड़की बगल वाली सीट पर बैठ गए। बसरेहर बाजार में उतरने दुकान पर खरीदारी के लिए हाथ डाला तो जेब कटी मिली। जेब से रुपये गायब थे। किसान ने फ्रेंडस कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। (संवाद)
मंदिर से 20 घंटे चोरी
जसवंतनगर। गांव जसोहन स्थित पथरी बाबा के मंदिर के ताले तोड़कर चोर बीस घंटे चुरा ले गए। चोरी की इस वारदात से लोगों में भारी रोष है। मंदिर के पुजारी गोटिया बाबा ने बताया कि वह बुधवार की शाम को मंदिर बंद कर घर चले गए थे। घंटों की कीमत करीब अस्सी हजार रुपये बताई है। (संवाद)

मंदिर से नंदी की मूर्ति चोरी
बकेवर। बेरीखेड़ा गांव वाले रास्ते के मोड़ पर बने शिव मंदिर से चोर नंदी की मूर्ति उखाड़ कर ले गए। सुबह संचालक नरायण सिंह भदौरिया मंदिर पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। चोरी से लोगों में नाराजगी है। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने नई मूर्ति मंगवाकर लगवा दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed