{"_id":"60c9fba98ebc3e29e05e3ff3","slug":"zip-president-election-information-released-preparation-for-direct-contest-etah-news-agr4959732171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव की सूचना जारी, सीधे मुकाबले की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव की सूचना जारी, सीधे मुकाबले की तैयारी
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सूचना (नोटिस) बुधवार को स्थानीय स्तर से जारी कर दी गई है। नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया कलेक्टर परिसर में संपन्न कराई जाएगी। इसके साथ ही चुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। यूं तो राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 जून को ही पूरा कार्यक्रम तय कर अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर निर्वाचन अधिकारी डीएम अंकित अग्रवाल ने 16 जून को सार्वजनिक नोटिस जारी कर पूरा कार्यक्रम तय किया है।
उन्होंने बताया कि एटा जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित है। इसके लिए 26 जून को जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। 3 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। चुनाव में मुकाबले की स्थिति होने पर 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक डीएम न्यायालय कक्ष में मतदान कराया जाएगा। 3 बजे के बाद मतगणना शुरू कराई जाएगी।
सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर
यूं तो चुनाव में सपा का पलड़ा सबसे भारी है। इससे मुकाबले की बात की जाए तो भाजपा के अलावा अन्य कोई दल नजर नहीं आ रहा है। हालांकि भाजपा के पास भी अपने सदस्य तीन ही हैं, लेकिन सपा के विरोधी, निर्दलीय व अन्य दलों से विजयी हुए सदस्यों को भाजपा अपनी ताकत बनाने में जुटी है। पूरा भरोसा भी जता रही है कि वह बहुमत का आंकड़ा छू लेगी। जबकि जीत को लेकर सपा पूरी तरह आश्वस्त और बेफिक्र बनी हुई है।