फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yuvak ko maaree golee, aleegadh rephar

युवक को मारी गोली, अलीगढ़ रेफर

Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
yuvak ko maaree golee, aleegadh rephar
मारी गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंजडुंडवारा के पिथनपुर भुजपुरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया है। आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बुधपाल पुत्र गुलफान सिंह निवासी पिथनपुर भुजपुरा की गांव के ही विकास पुत्र जागन सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। एक साल पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद बुधपाल दिल्ली चला गया। पांच दिन पहले वह अपने गांव लौटकर आया। बुधवार को सुबह वह अपने खेतों की ओर गया। इस बीच विकास भी वहां पहुंच गया। उसने पीछे से गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गया। मामले की सूचना उसके परिवारीजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिवारीजन मौके पर आ गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीठ में गोली फंसी होने से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed