{"_id":"666d88ebc7d91cd62e087c17","slug":"youths-going-to-enjoy-bhandara-were-hit-by-another-bike-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-118354-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भंडारे की दावत खाने जा रहे युवकों को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भंडारे की दावत खाने जा रहे युवकों को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, घायल
Sat, 15 Jun 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में भंडारे की दावत खाने जा रहे दो युवकों सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को गंभीर हालत होने की वजह से आगरा रेफर किया गया है। थाना कोतवाली देहात के हिम्मतपुर निवासी सोमवीर व ओमकार शुक्रवार को भंडारे की दावत खाने के लिए बाइक से गांव नगला वामन थाना एका जिला फिरोजाबाद जा रहे थे। रास्ते में जावड़ा पुलिस चौकी से आगे विदरका को जाने वाले रास्ते पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे सोमवीर व ओमकार ओर दूसरी बाइक का चालक धनवीर निवासी पिपैरा थाना निधौली कलां घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इनका उपचार चल रहा है। वहीं अन्य सड़क हादसों में थाना जैथरा के गांव गढि़या निवासी सीमा देवी, चपरई थाना सकीट निवासी नवाब और रनवीर निवासी कुंवरपुर थाना निधौली कलां भी घायल हो गए। जिनमें से नवाब और रनवीर को आगरा रेफर किया गया है। अन्य का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।