{"_id":"66b3afc240e49e35880f3bda","slug":"youths-death-allegations-of-beating-him-to-death-etah-news-c-163-1-sagr1018-120999-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवक की मौत, पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवक की मौत, पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप
Wed, 07 Aug 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब पिलाने के बाद लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी बृजेश ने बताया की पुरानी रंजिश के चलते गांव का एक युवक मेरे भाई रिंकू (34) को मंगलवार रात करीब 9 बजे घर से गांव के बाहर ट्यूबवेल पर गया था। मेरे भाई को शराब पिलाई और इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि भाई ट्यूवबेल पर मृत पड़ा है। हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। बृजेश ने पहले भी आरोपियों द्वारा दो बार भाई को जान से मारने का प्रयास करने की बात कही। जैथरा थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से मारपीट का मामला बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।