फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth swallows pesticide after not getting bike, admitted

Etah News: बाइक न दिलवाने पर युवक ने निगला कीटनाशक, भर्ती

Fri, 28 Feb 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Feb 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Youth swallows pesticide after not getting bike, admitted
एटा। थाना मलावन के गांव पुरा में एक युवक ने मां से कहा कि बाइक दिला दो। मना करने पर घर में रखा विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर मां मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव पुरा निवासी फरमान ने बताया कि भाई सलमान कई बार बाइक दिलाने की जिद कर चुका है। मां साफिया ने कहा था कि जब 18 वर्ष के हो जाओगे, तब दिलवा देंगे। शुक्रवार की सुबह भी घर पर इसी बात के चलते सलमान का मां से विवाद हो गया। उसने जिद करते हुए कहा कि चाहे तुम अपने गहने गिरवीं रख दो मगर मुझे बाइक दिलवाओ। अगर ऐसा नहीं करोगी तो जान दे दूंगा।
विज्ञापन

मां ने इसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सलमान घर के अंदर कमरे में गया और विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जब हालत बिगड़ी और परेशान होने लगा तब इसने परिजन को जानकारी दी। मां और अन्य लोग इसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार चल रहा है और अब हालत खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed