{"_id":"69130c15eae023d79c0af7e2","slug":"youth-stabbed-after-family-feast-visit-attacker-was-reportedly-drunk-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: ननिहाल में दावत खाने आए युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर...इमरजेंसी में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: ननिहाल में दावत खाने आए युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर...इमरजेंसी में कराया गया भर्ती
Tue, 11 Nov 2025 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Nov 2025 03:42 PM IST
सार
एटा में अपनी ननिहाल में दावत खाने आए युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के गांव तुर्कीपुरा स्थित ननिहाल में दावत खाने आए एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। परिजन ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। घायल ने बताया कि हमलावर शराब के नशे में था और मामूली कहासुनी के बाद चाकू मार दिया।
गांव गोपालपुरा थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी दुष्यंत ने बताया कि वह मलावन थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुरा में ननिहाल आया था। यहां सोमवार को ननिहाल में तेरहवीं की दावत थी। दावत खाने के बाद रास्ते में खड़ा हुआ था, उसी समय गांव के ही एक युवक ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। वह युवक शराब के नशे में था, जब गालियां देने से मना किया तो चाकू से प्रहार कर जानलेवा हमला कर दिया।
चाकू पेट में बाईं ओर नीचे की ओर लगा तो लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर आए। यह देखकर आरोपी पास में ही खड़ी बाइक लेकर भाग गया। परिजन ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है, यहां इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी मलावन रोहित राठी ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन