{"_id":"65c36f283845767e1804e676","slug":"youth-returns-home-after-playing-cricket-hangs-himself-dies-etah-news-c-163-1-sagr1016-112336-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: क्रिकेट खेलकर घर लौटा युवक फंदे पर लटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: क्रिकेट खेलकर घर लौटा युवक फंदे पर लटका, मौत
Wed, 07 Feb 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। क्रिकेट खेलकर घर लौटे युवक ने फंदा लगा लिया। घर वालों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के वनगांव का है। यहां रहने वाले रवि कुमार (30) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मां विमला देवी ने बताया की सुबह नाश्ता करने के बाद दोस्तों के साथ मैच खेलने चला गया था। दोपहर में मैच खेलकर वापस आया और बिना किसी से कुछ बोले घर के एक कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद अंदर जाकर देखा तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था। फंदे पर युवक को लटकता देख घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए, जिन्होंने युवक को फंदे से उतारा।
परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।