{"_id":"671541d1ff1b8f1d0e0dfd7d","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-etah-news-c-163-1-eta1001-124673-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Sun, 20 Oct 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पीएसी बटालियन के सामने 16 अक्तूबर को एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। शनिवार रात उपचार के दौरान आगरा में उसकी मौत हो गई। एक अन्य हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
गांव सिरांव निवासी चंद्रकेश ने बताया कि उनका भाई भानु प्रताप (26) मेहनत-मजदूरी करके गृहस्थी चला रहा था। 16 अक्तूबर को बाजार करके शहर से गांव पैदल जा रहा था। रास्ते में पीएसी बटालियन के सामने अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया।
बताया कि यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां शनिवार की देर रात उपचार के दौरान भानु प्रताप की मौत हो गई। शव को लेकर हम लोग यहां मेडिकल कॉलेज आए। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कंसुरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार मुकेश, पवन और धर्मवीर निवासी अंबारी थाना कोतवाली देहात घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।