फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth injured in collision between two bikes dies during treatment

Etah News: दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in collision between two bikes dies during treatment
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव नगला गूलर के पास 5 फरवरी को दो बाइकों में हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार की देर रात आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी विमलेश (30) के पास कई बड़ी गाड़ियां हैं। जिनके माध्यम से वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। 5 फरवरी को भदवास के पास पंप से ट्रकों में डीजल डलवाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में नगला गूलर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से विमलेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बुधवार की देर रात विमलेश की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को मेडिकल कॉलेज ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed